सभी छात्रों का सपना होता है कि उनके परीक्षा में सबसे अच्छे अंक आए । लेकिन कुछ छात्रों के परीक्षा में नंबर अच्छे नहीं आ पाते हैं उसके बहुत से कारण है और जिसमें प्रमुख कारण है एक अच्छा उत्तर ना लिख पाना। Exam Answers के लिए ही Conduct किये जाते है So आपको सही तरीका जरूर पता होना चाहिए की परीक्षा मे उत्तर कैसे लिखते है।
प्रश्न उत्तर लिखने का तरीका होता है यदि आप जान गए की प्रश्न उत्तर कैसे लिखा जाता है तो आप अवश्य ही भविष्य मे अच्छी कामयाबी हासिल कर पाओगे।
एग्जाम में top करना है तो जानकारी पढ़ो, जुटाओ अधिक से अधिक जानकारी तभी किसी भी board exam को top किया जा सकता है।
आर्टिकल के मुख्य विषय.
How do you write an exam answers?
किसी भी प्रकार की परीक्षा में एक अच्छा उत्तर लिखने के लिए आपको कुछ चीजों या तथ्यों पर ध्यान देना होता है तभी आप एक अच्छा उत्तर लिख सकते हो।
अधिकतर विद्यार्थी इन बातों पर ध्यान नहीं देते जिस कारण से उनके द्वारा लिखा गया उत्तर, Exam Answers पेपर चेक कर रहे अध्यापक की समझ में नहीं आता जिस कारण विद्यार्थी के नंबर कम आते है।
एक अच्छा उत्तर लिखने के लिए विद्यार्थी को सिर्फ किसी विषय का ज्ञान होना काफी नहीं है, क्यूंकि उत्तर लिखने का भी एक तरीका होता है, और आप उस उत्तर को तेजी से लिख रहे हो या धीरे से, ये सब बातें भी एक अच्छे उत्तर के लिए जरूरी होती हैं।
क्यूंकि परीक्षा देते समय हमारा दिमाग, आंखे और हाथ एकग्रता से किसी विषय को सोचकर लिखते है और फिर देखते है।
एक अच्छा उत्तर लिखने के लिए किन-किन बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। आज हम उन बातों पर चर्चा करने जा रहे हैं।
स्टेप 1 – प्रश्न के तथ्यों के अनुसार उत्तर लिखें
बहुत से छात्र प्रश्न को देखकर उसका उत्तर लिखना शुरू कर देते हैं, लेकिन उत्तर लिखने का यह सही तरीका नहीं है। अधिकतर छात्र प्रश्न में की गई मांग को नहीं देखते हैं। छात्र प्रश्न के शब्दों के अनुसार उत्तर लिखना शुरू कर देते हैं।
जबकि हमेशा exam answers लिखने से पहले प्रश्न को पढ़कर थोड़ा समय लेना चाहिए और प्रश्न में छुपे तथ्य को पकड़ना चाहिए और उसके अनुसार उत्तर लिखना चाहिए।
परीक्षा में हमें अपने ज्ञान का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए बल्कि प्रश्न में की गई मांग के अनुसार उसकी जानकारी देनी चाहिए। और अगर आप UPSC जैसे बड़े एग्जाम की तैयारी कर रहें है तो आपके लिए उत्तर लिखने से पहले प्रश्न के तथ्यों को समझना बहुत जरूरी है।
I hope आप यहां पर अधिक जानकारी MBA Specialization In World पोस्ट को अंत तक पढ़ेंगे काफी अच्छी जानकारी शेयर की गयी है एग्जाम को लेकर।
स्टेप 2 – दिमाग को शांत करें और दिमाग बोझ न डालें
बहुत से छात्र यह गलती कर देते हैं कि वे प्रश्न पढ़कर सीधे उत्तर लिखना शुरु कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से छात्र किसी भी उत्तर को सही से नहीं लिख पाते हैं।
छात्र को परीक्षा में बैठने से पहले अपने दिमाग को शांत कर लेना चाहिए, फिर प्रश्न पढ़ कर थोड़ा सा ब्रेक लेना चाहिए क्योंकि प्रतेक परीक्षा के प्रश्न पेपर के बहुत से खंड होते हैं और उन्हें समझना जरूरी होता है और इसके बाद उत्तर लिखना शुरु करना चाहिए।
जब कोई छात्र परीक्षा हॉल में बैठता है तो उसके दिमाग में बहुत सी हलचल चल रही होती है कि उसके द्वारा पढ़ा गया परीक्षा में आएगा या नहीं इसके अलावा भी परीक्षा में बैठे एक विद्यार्थी के दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही होती है।
ऐसे समय में जब प्रश्न पत्र सामने हो तो हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए और दिमाग को शांत करके प्रश्न पत्र पढ़ना चाहिए Because यह जरुरी है First exam answers questions को पूरा पढ़ने के बाद ही उत्तर लिखना चाहिए।
स्टेप 3 – लेखन का प्रारूप Exam Answers लिखते समय.
किसी भी परीक्षा में प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले लेखन के प्रारूप ज्ञान होना आवश्यक है। लेखन प्रारूप से अर्थ है अत्तर में भूमिका, विस्तार और निष्कर्ष या समीक्षा को लिखना।
भूमिका – प्रश्न में छुपी सभी विशेषताएं भूमिका के तौर पर लिखी जाती है और साथ ही प्रश्न की सामान्य जानकारी दी जाती है। भूमिका में अपने प्रश्न के शब्दों को ध्यान में रखकर ही उत्तर दें जिससे उत्तर जांचने वाला शिक्षक समझ जाए की आपने प्रशन के ही विषय पर उत्तर लिखा है।
विस्तार – लेखन का दूसरा का रूप विस्तार है और यह प्रश्न का मुख्य आधार है क्योंकि इसमें संपूर्ण जानकारियां देनी होती है। विस्तार तीन से चार पेज का होना चाहिए। जैसे किसी प्रश्न में कारण, परिणाम और महत्व पूछा है तो उसके बारे में 6 से 7 पेज लिखना जरूरी है। क्योंकि यह प्रश्न का आधार है। और जब प्रश्न को विस्तार से लिखा जाता है तो सिर्फ मुख्य तथ्यों पर ही बात की जाती है।
निष्कर्ष – लेखन का तीसरा रूप निष्कर्ष और समीक्षा है। जो भी शुरुआत से उत्तर में लिखा गया और अंतिम तक बताया गया है उसका निचोड़ निष्कर्ष में लिखा जाता है। निष्कर्ष हमेशा तीन से चार लाइन में देना चाहिए।
स्टेप 4 संतुलित उत्तर दें Exam Answers लिखने में हड़बड़ी न करे.
हमेशा प्रश्न के उत्तर को संतुलित रूप में देना चाहिए। विद्यार्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी नहीं देनी चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विद्यार्थी किसी एक तथ्य की ओर ज्यादा झुकाव ना दें। क्योंकि ऐसा करने से उत्तर असंतुलित हो जाता है। जिसमें आपके नंबर कट सकते हैं।
स्टेप 5 उत्तर को क्रम में लिखे
उत्तर लिखते समय हमेशा उसकी क्रमबद्धत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। जैसे उत्तर की पहली लाइन में किसी अन्य तथ्य पर बात हो रही है और और दूसरी लाइन में किसी अन्य तथ्य पर।ऐसा करने से यह होगा कि दो लाइन का जुड़ाव नहीं हो पाएगा और शिक्षक की रूचि आपके उत्तर पढ़ने में नहीं होगी इसलिए हमेशा उत्तर को क्रमबद्ध अनुसार ही लिखें।
- Important – How To Get My Dream Job After Education Hindi me.
स्टेप 6 – जरूरत पड़ने पर मानचित्रया या चार्ट का प्रयोग करें
अगर आपके पास ऐसा प्रश्न आता है जिसमें आप चित्र बना सकते हैं। तो ऐसे प्रश्न के उत्तर में आपको चित्र बना कर उत्तर लिखना चाहिए। इससे शिक्षक को समझने में आसानी होती है। उदाहरण – अगर कोई प्रश्न किसी राज्य से से जुड़ा है तो आप उस राज्य का मानचित्र बना सकते हो।
स्टेप 7 – भाषा को सही तरीके से लिखे
एक अच्छा उत्तर लिखने के लिए भाषा में प्रवाह होना जरूरी है। भाषा में शुद्धता होनी चाहिए। किसी भी प्रश्न के उत्तर में वर्तनी का शुद्ध प्रयोग होना चाहिए। उत्तर लिखने के लिए साफ शब्दावली का होना जरूरी है। चाहे आप किसी भी भाषा उत्तर लिख रहे हो।
स्टेप 8 – तथ्यों के आधार पर उत्तर लिखें
प्रश्न के उत्तर में प्रमाण और तथ्य होने चाहिए जिसकी प्रश्न में मांग की गई हो। अगर विद्यार्थी से किसी विषय के सही होने के प्रमाण मांगे गए है लेकिन विद्यार्थी उस विषय की विशेषताएं बता रहा है तो पेपर चेक करने वाला अध्यापक उसे अच्छे नंबर नहीं देगा।
स्टेप 9 – शब्द सीमा के अनुसार प्रश्न को लिखना
अगर एक प्रश्न के उत्तर को लिखने के लिए शब्द सिमा 200 है और विद्यार्थी Exam answers questions लिखते समय उस उत्तर को 100 शब्दों या 400 शब्दों में दे रहा है तो एग्जामिनर उसको शायद ही अच्छे नंबर दे।
एक अच्छे उत्तर की खास विशेषता यह है कि उत्तर की शब्द सीमा का पालन किया गया हो। अगर 600 शब्दों में उत्तर मांगा गया हो तो 600-630 शब्दों से ज्यादा का उत्तर नहीं देना चाहिए।
किसी भी छात्र को एक अच्छा उत्तर लिखने के लिए इन 9 स्टेप का पालन करना चाहिए, ऐसा करने से वह किसी भी प्रकार की परीक्षा में एक अच्छा उत्तर लिख सकता है। क्योंकि यह 9 स्टेप प्रश्न के उत्तर की बुनियाद है और इनके बिना प्रश्न का उत्तर कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। इसलिए उत्तर लिखते समय इन सब का होना जरूरी है।
- Important – Best Study Tips To Rank Higher In Hindi.
बहुत से छात्र Exam Answers Questions के लिए मंगाए गए उत्तर लिखने में यही गलती करते हैं, वे सीधे प्रश्न का उत्तर दे देते हैं। जिससे उनके नंबर कम आते है क्योंकि वे सीधे उत्तर लिख देते हैं जबकि उन्हें उत्तर को स्टेप बाय स्टेप लिखना चाहिए।
इससे परीक्षक भी खुश होता है और उसे Exam Answers पढ़ने में अभी अच्छा लगता है। अगर किसी छात्र के नंबर अधिक आते हैं । वह अपने उत्तर को लिखने में इन्हीं स्टेप का प्रयोग करते हैं।
this article is really NYC, without any difficult words you wrote this article in a very simple and easy way anyone can easily understand your article and I’m searching this type of article for along time thanks for writing this article and giving me such a piece of valuable information.