आपके पास खुद का खेत/जमीन है? क्या आप एक Farmer है या फिर खेती करते है और इसके लिए आपको यदि कर्ज की जरुरत है तो Agriculture crop loan सबसे अच्छा कर्ज उपलब्ध है। आप जानते है कृषि लोन लेने के लिए क्या क्या करना पड़ता है? नहीं? इसीलिए Crop loan details in hindi यहाँ पर Share कर रहे है।
फसल कर्ज उन्हें मिलता है जिनके नाम पर जमीन हो 7/12 हो। Loan तो कई लोगो को मिल जाता है But एक किसान लोन KCC जैसे कर्ज बहुत ही कम Interest rate पर मिलता है।
हमने Banking के बारे में कई Post लिखे है इस Article में Farmers के लिए Loan कैसे मिलेगा और कौनसा लेना चाहिए यह बताया गया है।
Related – Home Loan Criteria, Eligibility, Process
आर्टिकल के मुख्य विषय.
Crop Loan Meaning In Hindi – किसान लोन क्या है?
कृषि लोन जिसे किसान फसल ऋण योजना भी कहा जाता है एक short term loan होता है जिसके द्वारा किसानों को एक विशेष समयावधि के लिए low Interest Rate पर कर्ज प्रदान किया जाता है।
यह Loan public sector banks के अलावा Government agencies और Micro Finance बैंकों द्वारा दिया जाता है। क्रॉप लोन का लाभ किसान कृषि परियोजनाओं के लिए उठा सकता है।
जैसे : सिंचाई साधनों के लिए, अनाज भंडारण शेड के निर्माण के लिए, नई भूमि या मशीनरी आदि खरीदने के लिए। ये सभी बैंक अलग अलग ब्याज दरों पर कृषि लोन देते हैं।
Crop loan का मुख्य उद्देश्य.
भारत देश का अभिन्न हिस्सा कहे जाने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और मजबूत करने के लिए और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए यह कर्ज दिया जाता है।
ताकि किसान अपनी सभी आवश्यकताओं जैसे : नई मशीनरी खरीदना, सिंचाई साधनों की पर्यापत उपलब्धता के लिए, अनाज के भंडार का निर्माण करने के लिए आदि कामो को पूरा कर सके।
भारत में agriculture सबसे बड़ा क्षेत्र है। इसे देश की रीढ़ भी कहते है। क्योंकि भारत कृषि में अग्रणी होने के कारण विदेशों में भी agricultural products की sell करता है।
लेकिन भारतीय किसानों को agricultural resources की पूर्ण उपलब्धता नही होने के कारण उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जिस कारण agricultural production पर भी फर्क पड़ता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार में सभी किसानों को Crop loan देने की मुहिम चलाई जिससे किसानों की जरूरतें पूरी होने के साथ कृषि क्षेत्र में और अधिक वृद्धि हुई है।
Crop loan प्रदान करने वाले बैंक.
किसानों को दिया जाने वाला कृषि लोन सरकारी बैंकों के अलावा कुछ गैर सरकारी बैंकों और संगठनों द्वारा भी दिया जाता है। ये सभी बैंक भी क्रॉप लोन कम ब्याज दर पर देते है जिनकी सूची निम्नानुसार है:-
कृषि के लिए लोन कौन सी बैंक देगी?
- भारतीय स्टेट बैंक,
- अलाहाबाद बैंक
- आंध्रा बैंक
- BOB
- बैंक ऑफ़ इंडिया,
- ICICI बैंक
- HDFC बैंक
- IDBI Bank
- UCO बैंक
- केनरा बैंक
- PNB
- सिंडिकेट बैंक
- विजया बैंक
Related – Gold Loan Criteria, Eligibility, Process
Crop loan कितना लिया जा सकता है?
सरकारी और गैर सरकारी बैंकों तथा संगठनों द्वारा दिया जाने वाला कृषि लोन की राशि land area पर निर्भर करती है। यदि landholder के पास अधिक Area में Land nominated है तो उसको उसी आधार पर अधिक राशि Transfer की जाती है।
इसके अलावा भी राशि allot करने के मापदंड है जो किसान की जरूरत के अनुसार है। फसल लोन कई तरीकों से दिया जाता है।
Crop loan definition को समझे यह हमारा अधिकार नहीं है बल्कि हम किसानो के लिए सरकार द्वारा बैंक को निर्देश दिए गए है। इसमे किसान की जरूरत के अनुसार Crop loan types निचे दिए अनुसार होते है।
Types of Crop Loan – कृषि लोन कितने प्रकार के होते हैं?
Crop Loan time period और उपयोग के आधार पर अलग अलग होते है। जिनके बारे में आगे बताया गया है।
Crop Loan की अवधि के आधार पर:
- Crop Loan (Kisan Credit Card Loan – KCC),
- Agriculture Term Loan,
1. फसल लोन ( किसान क्रेडिट लोन) .
यह कृषि लोन शॉर्ट टर्म लोन है। जो फसल कटाई के बाद उपकरणों की रख रखाव के लिए लिया जाता है। यह loan शॉर्ट टर्म जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छा विकल्प है।
इसमें किसानों को Rupay Card दिया जाता है जिसके द्वारा वे अपने संसाधनों की खरीद के लिए ATM से पैसे निकलवा सकते हैं।
2. कृषि टर्म लोन.
यह long term Crop Loan है। जो कृषि संबंधी विभन्न जरूरतों की पूर्ति के लिए सरकार और गैर सरकारी बैंकों द्वारा 48 महीनो के लिए जारी किया जाता है।
इसका उपयोग किसान New machinery buy करने, Solar power plants install करने के लिए और पवन चक्कियां लगाने के लिए बैंकों द्वारा 4 से 5 साल के लिए दिया जाता है।
उपयोग के आधार पर Crop loan निम्न प्रकार का होता है.
- 1. बागवानी कृषि लोन,
- 2. फोरेस्ट्री crop loan,
- 3. किसान गोल्ड लोन,
Gardening Crop Loan.
इस प्रकार का Crop Loan किसान को बागवानी के लिए दिया जाता है। जिसमे किसान भूमि पर किसी प्रकार की बागवानी या सब्जियां उगाना चाहता है।
इसके अलावा बागवानी करने के लिए भूमि की बाड़ेबंदी, कृषि संसाधनों की खरीद, सिंचाई साधनों की पूर्ति के लिए मिलता है। ताकि किसान अपनी जमीन पर बागवानी कर सके।
Forestry Crop Loan.
यह Crop loan किसान को उन फसलों के लिए दिया जाता है जो पेड़ों पर उगती है। इसमें किसान जंगल भूमि की साफ सफाई, बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने, सिंचाई साधन लगाने के लिए दिया जाता है। जिससे किसान बंजर भूमि पर भी फसल उगा सके।
किसान गोल्ड लोन.
यह Crop Loan किसान को सोना चांदी के बदले मिलता है। जिसमे किसान अपने सोने चांदी के आभूषण बैंक के पास गिरवी रखता है।
इस कृषि लोन में किसान को कम ब्याज दर पर loan जारी किया जाता है। यह loan किसानों को उनके सोने चांदी के आभूषणों की कीमत को unlock करने का अवसर देता है जो उनके घर मे लॉकर में बेकार पड़े रहते हैं।
Crop Loan Eligibility क्या है?
किसी भी सरकारी या गैर सरकारी बैंक द्वारा Crop Loan देने से पहले योग्यता जांची जाती है। की वह व्यक्ति Crop Loan के लिए योग्य है या नहीं। इसके लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए है। जो निम्नानुसार है:-
- भूमिधारक की उम्र कम से कम 18 तथा अधिकतम 65 साल होनी चाहिए।
- जमीन कृषि योग्य होनी चाहिए।
- भूमिधरक का कोई Criminal Record नही होना चाहिए।
- पहले से किसी Loan में Defaulter नही रहा हो।
- कृषि loan के लिए आवश्यक सभी Documents होने चाहिए।
मुख्य उद्देश कृषी लोन के आप समज गए लेकिन आगे बहुत कुछ है जो Crop loan Features, Documents, Interest rate, Application और किसानो द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर आदि।
Crop loan Documents क्या हैं?
क्रॉप लोन लेने के लिए बहुत कागजों की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए भूमि अधिकारिता के कागज और भूमि के कागजों की बहुत आवश्यकता पड़ती है। जो निम्नानुसार है:-
Agriculture Loan के लिए Documents.
- आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस / Voter card / पासपोर्ट पहचान का प्रमाण,
- पते का प्रमाण कोई एक प्रमाण Aadhar, Driving Licence जो भी उपलब्ध हो ,
- बैंक खाता प्रमाण/ Bank Account,
- पासपोर्ट साइज फोटो 2,
- Land के Document,
- Landholding Proof जो revenue authorities द्वारा certified होना चाहिए,
- Security document यदि भूमि loan limit Rs.3.00 lakh से ज्यादा हो,
- Crop pattern कितने acres में क्या उगाया गया है इसकी जानकारी.
Canara, ICICI और SBI Crop loan Interest Rate क्या है?
3 लाख तक के लोन पर 7% का Interest लगता है तथा इससे ज्यादा की धन राशि पर 11% का Interest लगता है। उदाहरण के लिए आपने 5 लाख का लोन लिया हुआ तो आपके 3 लाख के लिए 7% Interest लगेगा जबकि बाकी के 2 लाख के लिए 11% का Interest लगेगा।
हालांकि अलग अलग बैंकों में Agriculture loan interest rate अलग अलग होती है। जिनकी सूची नीचे टेबल में दी गई है।
Bank Name | Interest Rate |
भारतीय स्टेट बैंक | 7.00% से शुरू |
Central बैंक | 7.00% से शुरू |
ICICI बैंक | 8.25% से शुरू |
Indusind बैंक | 9.00% से शुरू |
Crop loan की चुकौती अवधि.
वैसे तो चुकौती अवधि सभी फसलों के लिए 12 महीने होती है। लेकिन केला, अनानास, गन्ना आदि जैसी फसलों के लिए, चुकौती अवधि 12 महीने से 18 महीने के बीच हो सकती है। यह समय अवधि शॉर्ट टर्म लोन के लिए है।
Long term Crop Loan के लिए समय अवधि 4 से 5 साल तक होती है। जिसमे बैंक मासिक किश्तों के रूप के लोन की भरपाई करते है। इससे किसान भी आसान किश्तों में अपने crop loan को चुका देता है।
SBI Crop loan.
किसानों को बीज, उर्वरक व मशीनरी खरीदने हेतु भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा सहायता ऋण दिया जाता है। इसके लिए बैंक 7% का Interest लेता है हालांकि बैंक द्वारा subsidy भी दी जाती है। जिससे किसानों को अधिक फायदा मिलता है।
SBI crop loan scheme SBI.
SBI द्वारा KCC खाते में जमा शेष राशि पर लोन दिया जाता है जो कि बचत बैंक दर पर होता है। 3 लाख तक के लोन पर SBI 2% का Interest लेता है।
Crop loan waiver.
किसानों को दिया जाने वाला फसल ऋण राज्य सरकारों द्वारा माफ भी किया जाता है। आपका फसल ऋण माफ होगा कि नहीं यह यह आपके राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है।
हालांकि ऋण माफी एक निश्चित राशि के लिए ही कि जाती है। यदि इस निश्चित राशि के आपका लोन आता है तो आप भी ऋण मुक्त हो जाते है। और किसान दुबारा से crop loan लेने के लिए पात्र हो जाता है।
कुछ महत्वपूर्ण FAQs Crop Loan के बारे में.
किसानो के कई सवाल है जिनके जवाब Bank से जल्दी मिल नहीं पाते है. इसके अलावा भी वह जानकारी जो समझनी जरुरी है वह निचे दी गयी है.
KCC का full form क्या होता है?
KCC का full form kisan credit kard होता है।
Crop loan के लिए subsidy कितना मिलता है?
3 लाख तक के क्रॉप loan पर 3% का subsidy मिलता है इस प्रकार मात्र 4% का Interest देना पड़ता है।
What is crop loan in hindi? क्रॉप लोन क्या है?
किसानों को खेतो में उगाये जाने वाले फसल पर आने वाले खर्चे के लिए दिया जाने वाला लोन होता है। Short term crop loan in hindi में जाने कम समय के लिए दिया जाने वाला कर्जा होता है।
Crop loan के लिए आयु सीमा क्या है?
इसके लिए आयु सीमा 18-70 वर्ष होनी चाहिए।
किसान क्रेडिट कार्ड क्या है?
किसानों को शॉर्ट टर्म के लिए मिलने वाला crop loan, जिसे किसान 12 माह की समयावधि में चुका देते है।
शॉर्ट टर्म लोन में किसानों को Rupay Card दिया जाता है। जिसके द्वारा किसान कृषि संबंधी संसाधनों की खरीदी कर सकता है। और ATM से पैसे भी निकाल सकता है। इसे किसान क्रेडिट कार्ड अर्थात KCC कहते हैं।
किसान Crop Loan कैसे ले सकता है?
किसान को crop loan लेने के लिए पर्याप्त कागजात और उनका बैंक रिकॉर्ड जिसे CIBIL Score कहते है अच्छा होना चाहिए। कृषि लोन के लिए पर्याप्त जमीनी कागजात भी होनी चाहिए।
जहां पर किसान कृषि करता हो। कृषि में काम आने वाले कृषि संसाधनों की खरीद करने के लिए ही बैंक crop loan जारी करता है।
Crop Loan Intereste Rate क्या है?
Crop Loan Interest Rate सभी Banks में अलग अलग होती है। किसान लोन ब्याज दर की हमने ऊपर टेबल बनाई है। जिसमे सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों की ब्याज दर को बताया गया है।
Crop loan status कैसे पता करे?
किसी भी लोन के Status को जानने के लिए अपने bank से Contact करे जहा लोन के लिए Apply किया है।
How to get crop loan in Maharashtra?
Agriculture loan Maharashtra ही नहीं बल्कि हार State के किसानो के लिए दिया जाता है। जानकारी के लिए बता दे की यदि आप महाराष्ट्र राज्य से है तो पहले आपको यदि किसी दुसरे बैंक से फसल के लिए कृषी लोन लिया है तो वह चुकाना होगा।
इसके बाद ही ऊपर दिए गए दस्तावेज लेकर बैंक में जाकर अप्लाई कर सकते है। कृषि लोन ऑनलाइन अप्लाई नहीं होता है इसका ध्यान रखे। ऑनलाइन में आपको सिर्फ Crop loan form pdf download करने को मिलता है
कृषि लोन कितना मिलता है?
यह पूरी तरह से Bank और Farmers के पास मौजूद जमीन के क्षेत्र के अनुसार दिया जाता है। फिर भी मोटा-मोटा बताये 1 एकड़ जमीन पर कितना लोन मिल सकता है? तो ज्यादातर 35000 से 40000/- तक आसानी से मिल जाएगा जो हर साल Agriculture Crop Loan Renewal पर बढ़ता जाता है।
क्या कृषि लोन माफ हो जाता है?
यह कभी-कभी होता है लेकिन इसके कई सारे निकष लगाये जाते है। कर्ज माफ़ी यह बहुत बड़ी आपदा आने पर होता है यदि Government चाहे।
SBI में क्रॉप लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क कितना लगता है?
प्रोसेसिंग शुल्क क्रॉप लोन के लिए भारतीय स्टेट बैंक लोन की लिमिट अनुसार कटोती करता है जैसे की ₹. 50,000 तक की कृषी लोन के लिए कुछ नहीं काटा जाता।
यदि. 50,000 रुपयों से 1.50 तक का भूमि लोन है तो 200 + GST काटा जायेगा।
वही यदि फसल के लिए लोन 1.50 लाख से 3 लाख तक लिया जाए जतो 250 रुपये प्रति लाख अथवा उसके भाग के अनुसार + Tax लिया जाता है।
अब ज्यादा एग्रीकल्चर लोन जो 3 लाख से अधिक हो तो 0.35% + जीएसटी लगाया जाता है क्रॉप लोन कल लिए।
क्रॉप लोन कौन ले सकता है?
मौखिक पट्टेदार, किरायेदार किसान और बटाईदार ले सकते है, सभी व्यक्ति जो किसान है/ संयुक्त उधारकर्ता जो मालिक किसान होता हैं।
स्वयं सहायता समूह (SHG) या किसानों के संयुक्त देयता समूह जिनमें बटाईदार / काश्तकार किसान आदि शामिल हैं।
आशा करते है एग्रीकल्चर क्रॉप लोन की जानकरी जैसे Crop Loan क्या है पूरी जानकारी Process, Documents किसान लोन के लिए क्या लगते है पसंद आई होगी.